{"_id":"6a0afedd32c844c78302e3f6","slug":"report-filed-against-five-people-including-two-damad-and-samadhi-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिक्योरिटी गार्ड ने कराई दो दामाद-समधी सहित पांच पर रिपोर्ट, हमले व बेटियों को बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिक्योरिटी गार्ड ने कराई दो दामाद-समधी सहित पांच पर रिपोर्ट, हमले व बेटियों को बंधक बनाने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
रघुराज का आरोप है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। उनकी दोनों बेटियों को भी कमरे में बंद कर दिया गया था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी हैं।
कोतवाली मुरसान, हाथरस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी दो बेटियों के पति सहित पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र निवासी रघुराज ने अपनी दो बेटियों गुड़िया और शिवानी की शादी 26 फरवरी 2023 को मुरसान के गांव नगला बिहारी निवासी राजकुमार और रवि कुमार से की थी। रघुराज का कहना है कि वह गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, जिसके लिए उन्हें अपनी तीन बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद दामाद और समधी ने उनसे तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। उन्होंने यह राशि देने पर सहमति भी जता दी, फिर भी 11 मई को दामाद राजकुमार, रवि और समधी वीरेंद्र सहित दो अन्य लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनके होंठ और सिर पर गंभीर चोट आई। 12 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
Trending Videos
रघुराज का आरोप है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। उनकी दोनों बेटियों को भी कमरे में बंद कर दिया गया था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी हैं। आरोपियों ने उनके ढाई साल के धेवते को भी कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष अरविंद सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।