फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed in teenager death

किशोरी की मौत: मामा ने दर्ज कराई पिता-सौतेली मां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 06:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 07 Aug 2026 06:22 PM IST
सार

आरोप लगाया कि शादी की बाद सौतली मां बच्चों को रोजाना मारती-पीटती थी। छह अगस्त को आत्महत्या करने वाली उनकी भांजी को पांच अगस्त को पिता ने बेल्ट से पीटा था। उसी रात सौतेली मां ने भी बाल पकड़कर पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर उनकी भांजी ने अपने कमरे में चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Report filed in teenager death
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता और सौतेली मां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिरोजाबाद जनपद निवासी मृतका के मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां ने लगातार प्रताड़ित कर उनकी भांजी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


मामा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जून 2020 में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बहन की मौत हो गई थी। उस समय उनकी बहन के तीन बच्चों में भांजी करीब 11 वर्ष की थी। उससे दो छोटे भांजे हैं। बहन की मौत के बाद उनके बहनोई ने फिरोजाबाद जनपद निवासी एक विधवा महिला से विवाह कर लिया था। उन्हें भी उम्मीद थी कि बहन के बाद दूसरी मां से बच्चों की अच्छी देखभाल हो सकेगी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी की बाद सौतली मां बच्चों को रोजाना मारती-पीटती थी। छह अगस्त को आत्महत्या करने वाली उनकी भांजी को पांच अगस्त को पिता ने बेल्ट से पीटा था। उसी रात सौतेली मां ने भी बाल पकड़कर पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर उनकी भांजी ने अपने कमरे में चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के छोटे भाई के स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। उसके मामा की तहरीर पर कोतवाली सहपऊ में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें किशोरी के पिता और सौतेली मां पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।- जेएन अस्थाना, सीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed