फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations of consuming alcohol in temple premises

Hathras News: ग्रामीणों ने की पंचायत, राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शराब-गांजा पीने का आरोप, दी तहरीर

Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 07 Aug 2026 06:00 PM IST
सार

आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में बैठकर शराब और गांजा का सेवन करने के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। इससे धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। पुजारी के मना करने पर असामाजिक तत्व उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन
Allegations of consuming alcohol in temple premises
राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीणों की पंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

बिसावर के मीरपुर गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में शराब और गांजा पीते हैं। पुजारी के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एकजुट होकर ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


तहरीर में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी जमुना गिरी नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की देखभाल करते हैं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इनमें महिलाएं-बच्चियां भी होती हैं। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व परिसर में बैठकर शराब और गांजा का सेवन करने के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। इससे धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। पुजारी जमुना गिरी के मना करने पर असामाजिक तत्व उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पंचायत के बाद ग्रामीणों ने ऊंचागांव (सुसाइन) पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। मंदिर में धार्मिक माहौल को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली  है। जांच कराई जा रही है। असामाजिक तत्वों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed