{"_id":"69c04518acc22c8fe20c2f43","slug":"ritesh-was-held-hostage-for-two-days-prior-to-his-murder-hathras-news-c-56-1-hts1004-146200-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या से पहले दो दिन रितेश को बंधक बनाकर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या से पहले दो दिन रितेश को बंधक बनाकर रखा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान के गांव विशुनदास के रितेश उर्फ छोटू का शव शनिवार को करबन नदी में मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है, लेकिन शव की हालत बयां कर रही है कि मारने से पहले उसे काफी यातनाएं दी गई थीं।
रिपोर्ट में मौत सात दिन पहले दर्शाई गई है, जिससे संभावना है कि दो दिन उसे बंधक बनाकर रखा होगा। रितेश उर्फ छोटू 13 मार्च की रात नौ बजे खेत की कहकर निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। शनिवार की दोपहर रितेश का शव करबन नदी में मिला। परिजनों के अनुसार रितेश के दोनों पैर बंधे हुए थे। शहर क्षत-विक्षत हालत में था। ऐसा लग रहा था कि तेजाब डालकर चेहरा जलाया गया। चाकू से हाथ पर गुदा नाम भी कुरेदा गया था, जिससे पहचान न हो सके।
शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम शुरू हो सका। मामला हत्या का होने के कारण पोस्टमार्टम पैनल के जरिये कराया गया। इतने दिनों में शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। अंग खराब हो चुके थे। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों को मृतक की छाती पर चोट मिली। लीवर भी क्षतिग्रस्त था। सिर का अंदरूनी भाग व शरीर के अन्य अंग भी लगभग गल चुके थे, जिससे मौत की वजह पता लगना संभव नहीं था।
पोस्टमार्टम में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, इसलिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-अमित पाठक, सीओ सादाबाद
Trending Videos