{"_id":"6a57be572769de4091023ee9","slug":"roadways-bus-collided-with-a-parked-trailer-truck-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: खड़े ट्रेलर ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत और 20 घायल, दोनों वाहनों के चालक-परिचालक भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: खड़े ट्रेलर ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत और 20 घायल, दोनों वाहनों के चालक-परिचालक भागे
Wed, 15 Jul 2026 10:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:38 PM IST
सार
आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रेलर की तरफ स्टीयरिंग मुड़ गई। चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। जोरदार धमाके के साथ बस की चादर फट गई।
विज्ञापन
मृतक यात्री रंजीत व हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव हुसैनपुर के निकट 14 जुलाई देर रात करीब एक बजे कौशांबी डिपो की बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक यात्री रंजीत (34) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
कौशांबी डिपो की बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। बस में चालक-परिचालक के अलावा 20 अन्य यात्री सवार थे। सिकंदराराऊ चौराहे से पांच किलोमीटर अलीगढ़ की तरफ गांव हुसैनपुर स्थित ढाबे पर सड़क किनारे ट्रेलर खड़ा था, जो कि सीमेंट उतारकर आया था। आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रेलर की तरफ स्टीयरिंग मुड़ गई। चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन
जोरदार धमाके के साथ बस की चादर फट गई। अगली सीट पर बैठे फर्रुखाबाद जिले अमरतपुर निवासी रंजीत पुत्र लालाराम की मौके पर ही मौत हो गईं। फर्रुखाबाद के मई दरवाजा निवासी दीपक (22) और अमरतपुर निवासी अमित (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा 20 यात्री भी घायल हुए, जिनके हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बस से यात्रियों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। गंभीर घायल दोनों यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के कारण दो घंटे तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। दूसरी लेन से दोनों ओर के वाहन निकाले गए। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।