सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The city's T-junctions and intersections will glow with facade lighting.

Hathras News: फसाड लाइट से चमकेंगे शहर के तिराहे व चौराहे

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The city's T-junctions and intersections will glow with facade lighting.
किला राजा दयाराम का परिसर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद शहर को और भी भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी में है। पालिका प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और ओवरब्रिजों को आधुनिक फसाड लाइट से सजाने का खाका तैयार किया गया है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिससे रात के समय शहर की आभा बदली-बदली नजर आएगी।
Trending Videos




शहर में प्रवेश मार्ग व प्रमुख स्मारक स्थल बने हुए हैं। यहां आसपास अंधेरा छाया रहता है। पूर्व में लगी लाइट क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे ये स्थल रात में नजर नहीं आते। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर शहर के इन महत्वपूर्ण स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन स्थलों पर सुंदरीकरण की आवश्यकता थी। योजना के अंतर्गत इन प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग और साज-सज्जा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका ने तालाब स्थित ओवरब्रिज, हतीसा-भगवंतपुर बाईपास स्थित ओवरब्रिज, दयानतपुर नहर पुल, ओढ़पुरा तिराहा स्थित आंबेडकर पार्क, गांधी पार्क तिराहा स्थित भारत माता स्मारक, चामड़ गेट चौराहा स्थित शिवाजी चौक व ढकपुरा रोड पर रेलवे फाटक से सार्वजनिक शौचालय तक लाइटें लगवाई जाएंगी और सुंदरीकरण के अन्य कार्य कराए जाएंगे।



नोएडा की कंपनी करेगी काम
सुंदरीकरण कार्य के लिए पालिका प्रशासन ने कंपनियों से कोटेशन मांगे थे। पालिका ने अनुभव व न्यूनतम कुटेशन के आधार पर नोएडा की कंपनी को कार्य दिया है। प्रस्ताव बोर्ड से पास हो चुका है। जल्द ही इन प्रमुख स्थलों पर कार्य शुरू किया जाएगा।


स्थल का नाम
अनुमानित खर्च
तालाब स्थित ओवरब्रिज
46,94,996
हतीशा-भगवंतपुर ओवरब्रिज
55,39,910
दयानतपुर स्थित ओवरब्रिज
55,39,910
अंबेडकर पार्क (ओढ़पुरा तिराहा)
18,50,570
भारत माता स्मारक (गांधी तिराहा)
18,83,879
शिवाजी चौक (चामड गेट) 4,55,476
ढकपुरा रोड 61,49,960
----------------------------------------------------------
कुल व्यय 2,61,14,701






शहर के प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे शहर की रौनक बढ़ाई जा सके। प्रवेश के समय शहर आकर्षक व मनमोहक लगेगा। इसके लिए कंपनी चयनित हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed