सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The SDM, accompanied by the Lekhpal, inspected the crop damage.

Hathras News: लेखपाल के साथ एसडीएम ने देखा फसलों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The SDM, accompanied by the Lekhpal, inspected the crop damage.
बिसावर में खेतों में घूमकर फसल का निरीक्षण करते एसडीएम मनीष चौधरी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और रविवार को हुई ओलावृष्टि से बिसावर क्षेत्र में पकी खड़ी और खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एसडीएम मनीष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
Trending Videos




एसडीएम ने लेखपाल ब्रजेश कौशिक के साथ बिसावर क्षेत्र के कई गांवों में खेत-खेत जाकर जमीनी स्तर पर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल की स्थिति की जानकारी भी ली। एसडीएम ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को उचित राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बारिश के पानी और ओलों की मार से गेहूं की बालियों के अंदर तक नमी पहुंच गई है, जिससे दाने फूल गए हैं और कई स्थानों पर अंकुरण (उपज) शुरू हो गया है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पानी भरने से पूरी तरह भीग चुकी है।



बंधी हुई पूलियों में नमी के कारण दाने खराब हो रहे हैं, वहीं कई जगह दीमक लगने की भी आशंका बढ़ गई है। किसान भीगी हुई फसल को पलटने और पूलियों को खड़ा करने में जुटे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में भी दाने टूटकर जमीन पर गिर रहे हैं, जिससे नुकसान और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed