{"_id":"6988f8f2e4eda575a208ba1f","slug":"the-testimony-of-the-investigator-in-the-professor-case-is-complete-hathras-news-c-56-1-hts1004-144328-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रोफेसर कांड में विवेचक की गवाही हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रोफेसर कांड में विवेचक की गवाही हुई पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण के मामले में घिरे प्रोफेसर डाॅ. रजनीश के केस की सुनवाई जारी है। शनिवार को विवेचक की गवाही पूरी हुई। अब तक दस गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामला ट्रायल पर है तथा तेजी से निर्णय की ओर जा रहा है। इधर गिरफ्तारी के बाद से आरोपी प्रोफेसर को जमानत नहीं मिल सकी है, वह जेल में है। प्रकरण में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी शामिल किए हैं।
पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डाॅ. रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है। मार्च 2025 में उनके खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद 21 मार्च को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है तथा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रहा है। प्रकरण गंभीर होने के कारण न्यायालय में ट्रायल तेजी से चल रहा है। हर सप्ताह तारीख लगाकर गवाही पूरी कराई जा रही हैं, ताकि जल्द से जल्द मामला निर्णय पर आ सके। शनिवार को प्रकरण में विवेचक निरीक्षक आदित्य शंकर तिवारी की गवाही पूरी हुई। अब प्रकरण में 11 फरवरी की तिथि लगी है। इस प्रकरण में अब तक वादी के अलावा तीन पीड़ित छात्राओं, चिकित्सक, एफआईआर लेखक व महिला चिकित्सक के बयान हो चुके हैं।
-- -- --
Trending Videos