फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tirath of Hathras clean bowled cricketer Rinku Singh

UP T20 League: हाथरस के तीरथ ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को किया क्लीन बोल्ड, झटके तीन विकेट

Tue, 18 Aug 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस की ओर से खेलते हुए तीरथ ने मेरठ मैवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस बेहतरीन और मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए तीरथ चौधरी को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन
Tirath of Hathras clean bowled cricketer Rinku Singh
गोरखपुर लायंस के खिलाड़ी तीरथ चौधरी - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस जिले के होनहार क्रिकेटर तीरथ चौधरी ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी का कमाल दिखाया। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में गोरखपुर लायंस की ओर से खेलते हुए तीरथ ने मेरठ मैवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह को क्लीन बोल्ड करने के साथ तीन विकेट झटके और अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया।

विज्ञापन


लीग के शुरुआती मुकाबले में मेरठ मैवरिक्स के खिलाफ खेलते हुए तीरथ ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनके इस स्पेल का सबसे बड़ा और रोमांचक पल तब आया, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और मेरठ मैवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह को अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस बेहतरीन और मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए तीरथ चौधरी को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीरथ चौधरी ने यूपी टी-20 लीग के पिछले सीजन में भी गोरखपुर लायंस के लिए खेलते हुए उम्दा प्रदर्शन किया था। उनकी इसी प्रतिभा और निरंतरता को देखते हुए गोरखपुर लायंस के प्रबंधन ने चौथे संस्करण के लिए भी उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed