सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two Brothers Declared Absconders in 15-Year-Old Murder Case

Hathras News: हत्या के 15 साल पुराने मामले में दो भाई भगोड़ा घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers Declared Absconders in 15-Year-Old Murder Case
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट ने हत्या के 15 साल पुराने मामले में कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने फरार चल रहे दो सगे भाइयों को भगोड़ा घोषित करते हुए उनके विरुद्ध स्थायी गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
Trending Videos





मामला सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरई का है। सगे भाई हरेंद्र और उम्मेद के विरुद्ध वर्ष 2010 में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सत्र परीक्षण शुरू होने के बाद लंब समय तक दोनों अभियुक्त कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए, फिर कुर्की की कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी 15 साल पहले ही गांव से सारी संपत्ति बेचकर फरार हैं। ग्राम प्रधान द्वारा भी यह प्रमाणपत्र दिया गया कि वे चल-अचल संपत्ति बेचकर फरार हैं और गांव में किसी को उनकी जानकारी नहीं है। इस पर 17 मार्च को न्यायालय ने दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed