{"_id":"69d6c69a4abe082840024afb","slug":"two-suspended-including-outpost-in-charge-in-property-dealer-murder-case-hathras-news-c-56-1-sali1016-146927-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
वेदप्रकाश का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
फॉलोअप
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने बनाईं पांच टीमें
मंगलवार की सुबह सादाबाद-जलेसर रोड स्थित नाले में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने लापरवाही बरतने पर सादाबाद गेट चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों आराेपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
इधर, पुलिस नामजद आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है और हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बुधवार की देर रात शिवम उर्फ माइटी पुत्र राजू वार्ष्णेय निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला, को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की गली जय राधे, दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी हत्या कर शव को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे।
मृतक की बहन नीतू शर्मा ने मोहल्ले के ही कमल और गौरव पुत्र हरीश शर्मा उर्फ कुल्लो पहलवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीतू का आरोप है कि आरोपित सोनू का मकान हड़पना चाहते थे और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतक सोनू ने कुछ दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने कोतवाली सदर के सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र निरंजन और बीट आरक्षी नवनीत को निलंबित कर दिया है।
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी अन्य लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos