सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP leader car attacked with bricks

Hathras News: भाजपा नेता की कार पर ईंट से हमला, शीशा टूटा, तीन लोग लिए हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता अपने परिवार के साथ आगरा से सादाबाद होते हुए मुरसान लौट रहे थे। सादाबाद से निकलते ही कुछ दूरी पर उनकी कार एक बाइक से टच हो गई। इसके बाद तीन-चार बाइक पर सवार करीब आठ-दस लोगों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। 

BJP leader car attacked with bricks
मुरसान कोतवाली में भाजपा नेता अपने साथियों को कार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरसान कस्बा के सादाबाद मार्ग पर भाजपा नेता की कार पर ईंट से हमला किया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Trending Videos


भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने बताया कि वह 8 अप्रैल शाम को अपने परिवार के साथ आगरा से सादाबाद होते हुए मुरसान लौट रहे थे। सादाबाद से निकलते ही कुछ दूरी पर उनकी कार एक बाइक से टच हो गई। इसके बाद तीन-चार बाइक पर सवार करीब आठ-दस लोगों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। 

मुरसान पहुंचने से पहले ही बाइक सवारों ने उनकी कार पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। भाजपा नेता पर हमले की खबर फैलते ही कोतवाली में कई भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed