सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Double-decker bus overturns after losing control; four injured.

Hathras News: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus overturns after losing control; four injured.
एटा रोड हाईवे पर पलटी पड़ी डबल डेकर बस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर के निकट बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज बारिश के चलते एक प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा कानपुर-दिल्ली हाईवे पर हुआ। बस पलटने से चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos




कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बस गुरुग्राम से फर्रुखाबाद की तरफ जा रही थी। रात से हो रही तेज बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। जैसे ही बस इकबालपुर के पास पहुंची, चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में पति-पत्नी समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना, अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ देर की मशक्कत के बाद यातायात को भी सामान्य कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed