{"_id":"69b71492717c2ccb590684ad","slug":"vinayak-international-schools-cbse-affiliation-terminated-hathras-news-c-56-1-sali1016-145877-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विनायक इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई संबद्धता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विनायक इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई संबद्धता समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर हटा स्कूल का नाम।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्षेत्र के विनायक इंटरनेशनल स्कूल की संबद्धता को समाप्त कर दिया है। बोर्ड की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर असंबद्ध स्कूलों की सूची अपडेट कर दी है, जिसमें इस स्कूल का नाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक विनायक इंटरनेशनल स्कूल को वर्ष 2025 में ही सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हुई थी, लेकिन बोर्ड के मानकों और कुछ अनिवार्य तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा न करने के कारण बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की जांच में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद स्कूल की संबद्धता रद्द करने का निर्णय लिया गया।
स्कूल की मान्यता समाप्त होने का सबसे बड़ा झटका कक्षा नौवीं में पंजीकृत विद्यार्थियों को लगा है। इन छात्रों का पंजीकरण और भविष्य अधर में न लटके इसके लिए विभाग अब उन्हें अन्य सीबीएसई संबद्धता प्राप्त स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, छात्रों के शैक्षणिक सत्र को बचाने के लिए जल्द ही उन्हें निकटवर्ती स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल में आने पर जानकारी दे सकूंगा।
- तकनीकी कारणों से स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है। फिलहाल सीबीएसई की मान्यता नहीं है। इनके यहां जो बच्चे नौवीं में पंजीकृत हैं, उनको किसी अन्य स्कूल में स्थानांतरित किया जाएगा। - डॉ. जगदीश शर्मा, जिला समन्वयक, सीबीएसई बोर्ड
Trending Videos