सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning of Rain and Hail on the 4th and 5th

Hathras News: चार-पांच को बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Warning of Rain and Hail on the 4th and 5th
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने एक बार फिर जिले में चार व पांच अप्रैल को मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दोनों दिन जिले में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
Trending Videos



चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। विशेष रूप से चार अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि पांच अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान हवा की गति आठ से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो सामान्य से अधिक है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 32.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18.0 से 21.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।



मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गेहूं, चना और अरहर जैसी पकी हुई फसलों की तुरंत कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें। भिंडी, तोरई, कद्दू, लौकी, खीरा, मक्का, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई और सिंचाई फिलहाल रोक देने की सलाह दी गई है।



वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि कटी हुई फसल खेत में है, तो उसे पॉलिथीन की चादरों से ढंक दें। यदि फसल बारिश में भीग जाए तो थ्रेसिंग से पहले उसे धूप में अच्छी तरह सुखा लें। प्रशासन ने किसानों को मौसम की सटीक जानकारी के लिए मौसम, मेघदूत और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed