{"_id":"69887c83f402ac911502d9d6","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-from-a-fan-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटक कर युवक ने की खुदकुशी, गंभीर बीमारी से था पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटक कर युवक ने की खुदकुशी, गंभीर बीमारी से था पीड़ित
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक का पत्नी से पहले ही तलाक हो गया। वह बीमारी से पीड़ित था। उसने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया।
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
सासनी के आशा नगर में 8 फरवरी को 28 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक का पत्नी से तलाक हो गया था।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रफीक पुत्र कयूम खान निवासी आशा नगर मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया है कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका उपचार भी शहर के एक डॉक्टर से चल रहा है। पत्नी से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 फरवरी की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। दोपहर को जब घर वापस लौटे तो रफीक कमरे में छत के पंखे से फंदे के सहारा लटका मिला। चीख-पुखार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।