{"_id":"6a4f9aa2b6c638283c02b2ae","slug":"youth-injured-in-scooter-bike-collision-dies-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: स्कूटी-बाइक भिड़ंत में घायल युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: स्कूटी-बाइक भिड़ंत में घायल युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 09 Jul 2026 06:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:27 PM IST
सार
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में गंभीर घायल युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक रामनिवास सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ के गांव कुकुरगवां निवासी रामनिवास सिसोदिया (36) की सड़क दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान बुधवार शाम आगरा में मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार की दोपहर रामनिवास अपने पुत्र कुनाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर सादाबाद से किताबें लेने जा रहे थे। गांव मढ़ाका के पास सादाबाद-जलेसर रोड पर पड़ने वाले तिराहे पर एक बाइक सवार ने उनको सामने से टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। रामनिवास को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार दोपहर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन