सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth Missing for Nine Days Murdered; Body Found in Karban River

Hathras News: नौ दिन से लापता युवक की हत्या, करबन नदी में मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth Missing for Nine Days Murdered; Body Found in Karban River
मृतक रितेश उर्फ छोटू का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव विशुनदास से नौ दिन से लापता युवक रितेश उर्फ छोटू (28) की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की दोपहर गांव के पास करबन नदी में पड़ा मिला। शव के पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई जख्म थे। पहचान छिपाने के लिए बाएं हाथ पर लिखा नाम काट दिया गया था, चेहरे पर भी तेजाब भी डाला गया है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या होने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
Trending Videos




रितेश खेती करते थे और गत 13 मार्च की रात लगभग नौ बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वह थोड़ी देर में आ जाएंगे। इसके बाद से वह लापता थे। देर रात तक उनकी पत्नी और भाई फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और कस्बे व आसपास के इलाके में पर्चे चस्पा करा दिए। रिश्तेदारी में भी संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





रितेश का चचेरा भाई मनोज शनिवार को गांव से गुजर रही करबन नदी के आसपास रितेश की तलाश कर रहा था। इसी बीच नदी में झाडिय़ों के बीच कीचड़ से सना एक शव दिखाई दिया। कपड़ों व कदकाठी से मनोज ने शव की पहचान रितेश के रूप में की। खबर मिलते ही परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख चीख-पुकार मच गई।




मुरसान पुलिस भी मौके पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। परिजनों का कहना है कि लापता होने वाली रात को ही अपहरण के बाद रितेश की हत्या की गई है और पहचान मिटाकर शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नदी में फेंका है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड भी छानबीन करने घटना स्थल पर पहुंच गई।






पति के बाद बेटे की मौत से मां बदहवास

मुरसान। रितेश की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार रितेश के पिता सुग्रीव की बीमारी के चलते जनवरी 2024 में मृत्यु हो चुकी है। दो साल में पति के बाद बेटे की मौत से मां बदहवास है।

पत्नी पिंकी देवी का भी बुरा हाल है। रितेश छोटे भाई व मां के साथ रह रहा था। उसकी शादी को ग्यारह साल हो चुके हैं। दस साल की बेटी, दो बेटों में एक चार और एक दो साल का है। छोटे भाई की भी शादी हो चुकी है। बड़ा होने के नाते रितेश ही परिवार की देखरेख करता था और खेतीबाड़ी के जरिए घर चला रहा था। दो साल में पति के बाद बेटे के जाने से मां का बुरा हाल है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। संवाद




रितेश के करीबियों पर शक

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि वह दो-तीन युवकों के साथ अपने सरसों के खेत में बाली निकालने गया था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस के सामने कुछ नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें लेकर गहन छानबीन की जा रही है।




पुलिस पर लापरवाही का आरोप

शव मिलने के बाद बदहवास मृतक के चचेरे भाई मनोज व परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मनोज का कहना था कि पुलिस ने रितेश को ढूंढने के कोई खास प्रयास नहीं किए। गुमशुदगी दर्ज नहीं की। केवल उनसे पर्चे छपवा लिए, जिन्हें वे लोग ही चिपकाते व बांटते घूम रहे थे।






करबन नदी में संदिग्ध हालत में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस ने तलाशने के पूरे प्रयास किए थे, फिर भी परिजनों के आरोपों पर जांच की जाएगी। जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा दी जाएगी।

रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed