{"_id":"69600b537c460781040e2921","slug":"16-encroachments-were-demolished-from-the-barn-land-orai-news-c-224-1-ori1005-138956-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खलिहान की जमीन से 16 कब्जे ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खलिहान की जमीन से 16 कब्जे ढहाए
विज्ञापन
फोटो - 18 अकोढ़ी गांव में कब्जा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में गुरुवार को प्रशासन ने ग्राम सभा और खलिहान की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे 16 अवैध कब्जों को ढहा दिया। एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी मशीन और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। इससे कब्जाधारकों में खलबली मच गई।
मुख्य मार्ग किनारे स्थित ग्राम सभा व खलिहान की भूमि पर बने 16 कच्चे व पक्के अवैध निर्माणों को चिन्हित कर जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कुछ निर्माण पूरी तरह जमींदोज कर दिए गए, जबकि कुछ मामलों में घरों के बाहर से मिट्टी हटाकर कब्जाधारकों को तीन दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कानूनगो हरेंद्र कुमार, लेखपाल भारत सिंह व सचिन गुप्ता, इटौरा चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर डटे रहे।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। धारा 67 के तहत मुकदमे दर्ज कर बेदखली की प्रक्रिया अपनाई गई थी। कब्जाधारकों ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील भी की, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।
चलती रही जेसीबी, मलबे से सामान निकालते रहे लोग
आटा। कार्रवाई के बाद लोग घरों और दुकानों से ईंट, पत्थर और मलबे में दबा सामान निकालते नजर आए। कई लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, दूसरी ओर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही। दिनभर गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी व ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos