सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bridge will be built over the Lidpur drain at a cost of Rs 98 lakh.

Jalaun News: 98 लाख की लागत से लिडऊपुर नाले पर बनेगा पुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built over the Lidpur drain at a cost of Rs 98 lakh.
विज्ञापन
रामपुरा। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊमरी- पतराही मार्ग पर लिडऊपुर के पास नाले पर पुल निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। 98 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। इससे करीब दस हजार की आबादी को लाभ होगा। बारिश के समय में नाले पर पानी भर जाने से लोगों को निकलने तक में परेशानी होती है।
Trending Videos


ऊमरी - पतराही मार्ग पर स्थित लिडऊपुर के पास बने नाले पर हर साल बारिश में नाले में पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता था। इससे छात्रों, किसानों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल न होने से लोग लगातार इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा था। ग्रामीण अनुज, मोहित, सोहित और राजू ने कहा कि पुल बनने से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की बड़ी जरूरत है।

इस पुल के निर्माण से लिटावली, चंदावली, रुदावली और पतराही समेत आसपास के गांवों की करीब 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय नाले में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
वर्जन
शासन ने बजट को मंजूरी दी गई। जल्द ही पुल पर काम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


- सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed