{"_id":"69600be5b76452662a0948a7","slug":"a-leopard-was-spotted-in-a-field-in-rawa-village-causing-farmers-to-flee-in-panic-orai-news-c-224-1-ori1005-138962-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रवा गांव में खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत से भागे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रवा गांव में खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत से भागे किसान
विज्ञापन
फोटो - 21 ग्रामीणों के कैमरे में कैद तेंदुए की फोटो। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कोंच (उरई)। तहसील के रवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में काम कर रहे किसानों ने तेंदुआ देखा तो दहशत से कर भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, तेंदुए को आंखों से ओझल न होने देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके पीछे लग गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। पुलिस लगातार लोगों से घरों के अंदर रहने और भीड़ न लगाने की अपील करती रही। देर शाम खेत में एक बार फिर तेंदुआ दिखा देने की बात किसानों ने कही है। देर रात तक बंदूक और अन्य हथियारों के साथ ग्रामीण घरों की छतों से रखवाली करते रहे।
कोंच क्षेत्र में न तो कोई जंगल है और न ही पहले कभी इस तरह के जंगली जानवर की मौजूदगी देखी गई है। इसी कारण ग्रामीण बेखौफ होकर दिन-रात आवाजाही करते हैं। गुरुवार सुबह ग्राम रवा निवासी बुद्धसिंह अपनी पत्नी अरुणा और बेटे शत्रुघ्न के साथ गांव किनारे खेत में बरसीम काट रहे थे। इसी दौरान अरुणा ने खेत में तेंदुए को लेटा हुआ देखा। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन ध्यान से देखने पर तेंदुए की पुष्टि हुई। इस पर पूरा परिवार घबरा गया और लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ उठकर खड़ा हो गया। तेंदुए को देखकर किसान घबराकर चीखते हुए भाग खड़े हुए। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ पास के खेतों की ओर चला गया। गांव के किनारे बने मकानों की छतों पर चढ़कर लोग शोर मचाने लगे। बाद में एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा और डीएफओ प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे।
देर शाम तेंदुआ सत्येंद्र गुर्जर के मटर के खेत में देखा गया। पुलिस ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी करती रही। हालांकि, ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे।
सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर व वन रक्षक घायल
कोंच। ग्राम रवा में तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। उच्चाधिकारियों के आने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित कुमार और वन रक्षक शिवजी गुप्ता वर्दी पहनने के लिए कोंच स्थित कार्यालय जा रहे थे। बताया गया कि ग्राम भेड़-पचीपुरा के पास उनकी बाइक एक स्कूटी से टकरा गई। हादसे में वन रक्षक शिवजी गुप्ता घायल हो गए, जबकि डिप्टी रेंजर अमित कुमार को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।
नाराज ग्रामीण बोले- वन विभाग के संसाधन नाकाफी
तेंदुए की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए जैसे खतरनाक वन्यजीव को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण मौके पर नहीं हैं और वन विभाग उसे पकड़ने के बजाय भगाने का प्रयास कर रहा है। लोग घरों से बाहर निकलकर तेंदुआ देखे जाने वाले खेत के आसपास बने मकानों की छतों और अन्य ऊंची जगहों पर चढ़कर उसकी गतिविधियों को देखते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार लोगों से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थानों और घरों के भीतर रहने की अपील करती रही।
तेंदुए की खबर सुनते ही हथियार लेकर खेतों की ओर दौड़े ग्रामीण
गांव में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जो जिस हाल में था, वही लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लिए नजर आए तो कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर मौके पर खड़े दिखाई दिए।
वर्जन
तेंदुए पर ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से घर पर ही रहने की अपील की गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
प्रदीप कुमार, डीएफओ
Trending Videos