सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young woman was sexually exploited after being lured with a false promise of marriage.

Jalaun News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young woman was sexually exploited after being lured with a false promise of marriage.
विज्ञापन
उरई। एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर करीब आठ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। शादी की बात पर आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि करीब आठ साल से उसका उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी आसिफ अंसारी से संबंध था। तभी से वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान आरोपी लगातार उससे शादी का वादा करता रहा लेकिन उसने विवाह नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चार जनवरी 2026 को आरोपी ने मुंबई चलकर शादी करने की बात कही और टिकट भी कराए लेकिन बाद में वह उसे मुंबई नहीं ले गया और अचानक गायब हो गया। इसके बाद जब वह आरोपी के परिवार के पास पहुंची तो परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उसे भगा दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed