फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a love marriage, a young woman sought protection by making a video go viral.

Jalaun News: प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

Sat, 08 Aug 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
After a love marriage, a young woman sought protection by making a video go viral.
फोटो - 25 मंदिर में शादी के बाद वीडियो के माध्यम से बोलती युवती। वीडियो
कोंच। कस्बे की एक युवती का प्रेम विवाह के बाद बनाया गया वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवती ने भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही स्वयं और पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वीडियो में युवती ने कहा कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से विवाह किया है। उसके इस निर्णय में परिवार के किसी सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने वीडियो में कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके पति को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी उसके माता-पिता और भाई की होगी।
विज्ञापन

सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed