Jalaun: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले का अचानक बदला रूट, झांसी-कानपुर हाईवे से प्रयागराज रवाना
Orai News: अली अहमद के काफिले का शनिवार को अचानक रूट बदल दिया गया। पहले काफिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते ले जाने की तैयारी थी, लेकिन बाद में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिले की आवाजाही कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को लेकर जा रहे काफिले का शनिवार को जालौन से गुजरते समय अचानक रूट बदल दिया गया। पहले काफिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज ले जाने की योजना थी, लेकिन अंतिम समय में सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर उसे झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से रवाना किया गया।
उरई के बड़ा गांव में दो मिनट रुका काफिला
जानकारी के मुताबिक, कड़े सुरक्षा घेरे में जा रहा यह काफिला उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव के पास लगभग दो मिनट के लिए रुका। इसके बाद सुरक्षा तंत्र की हरी झंडी मिलते ही गाड़ियों का दस्ता आगे के सफर पर रवाना हो गया। काफिले में कुल छह वाहन शामिल थे, जिनकी अगवानी और सुरक्षा में जालौन पुलिस की काली स्कॉर्पियो मुस्तैदी से तैनात रही।
अलर्ट मोड पर रहीं सुरक्षा एजेंसियां
अली अहमद के इस मूवमेंट को लेकर पूरे रूट पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं। जिले की सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रूट में अचानक किए गए इस बदलाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिहाज से यह फैसला लिया गया।