फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Damaged Shivling found in a field villagers outraged demanding strict action against the culprits

Orai: खेत में स्थापित शिवलिंग मिला क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sat, 08 Aug 2026 08:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 08 Aug 2026 08:53 AM IST
सार

Orai News: रेंढर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसुपुरा गांव में एक खेत में स्थापित शिवलिंग के क्षतिग्रस्त पाए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Orai Damaged Shivling found in a field villagers outraged demanding strict action against the culprits
क्षतिग्रस्त शिवलिंग और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में रेंढर थाना क्षेत्र के हसुपुरा गांव में खेत में स्थापित शिवलिंग के क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हसुपुरा निवासी शिव सिंह चौहान के खेत में स्थापित शिवलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन

सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ इस प्रकार की घटना समाज की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने तथा यदि किसी ने जानबूझकर तोड़फोड़ की है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिवलिंग किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed