फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrested for posting child pornography content

Jalaun News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री पोस्ट करने में गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Arrested for posting child pornography content
उरई। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी समेत अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने में युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर इस तरह की सामग्री पोस्ट और शेयर करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को एनसीएमईसी से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान इंद्रा नगर निवासी सोनू ओमरे के रूप में की।
विज्ञापन

साइबर क्राइम टीम ने शुक्रवार को आरोपी सोनू ओमरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में पुलिस को आरोपी के मोबाइल में अवयस्क बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर इन आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को पोस्ट व शेयर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इस गतिविधि में कब से शामिल था और कहीं इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed