{"_id":"69da949b6adea9b11602394d","slug":"allegations-of-ignoring-standards-complaint-made-to-mla-about-poor-road-construction-orai-news-c-224-1-ori1005-142831-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानकों की अनदेखी का आरोप, विधायक से की घटिया सड़क निर्माण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानकों की अनदेखी का आरोप, विधायक से की घटिया सड़क निर्माण की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम गुरावती का मुख्य संपर्क मार्ग बनने से पहले ही विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की अनदेखी व घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन से शिकायत की है। विधायक ने जांच के निर्देश दिए हैं।
ग्राम गुरावती का मुख्य संपर्क मार्ग जो कोंच-जालौन मार्ग को जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 11 लाख रुपये की लागत किया जा रहा है। निर्माण कार्य उरई की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जिम्मे है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। शनिवार को सुधीर दुबे, अजय पटेल, पप्पू पटेल, प्रमोद, राजकुमार समेत कई ग्रामीण विधायक के आवास पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर न तो सही तरीके से पिचिंग की जा रही है और न ही रोलिंग हो रही है। महज एक इंच मोटी गिट्टी को डामर में मिलाकर डाल दिया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर भी ठेकेदार और निर्माण से जुड़े लोग उनकी सुनवाई नहीं कर रहे और मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही विधायक ने विभागीय अभियंता को फोन कर तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप ही कराया जाएगा।
Trending Videos