सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Payment was made six months ago, work has now started after complaint

Jalaun News: छह महीने पहले कर दिया भुगतान, शिकायत पर अब शुरू कराया काम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Payment was made six months ago, work has now started after complaint
विज्ञापन
कदौरा। विकास खंड कदौरा की सुरहती ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत सीसी सड़क निर्माण में फर्जीवाड़े की शिकायत की गई है। आरोप है कि करीब छह माह पहले बिना कार्य कराए ही करीब सात लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। अब शिकायत के बाद आनन-फानन में निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है।
Trending Videos


सुरहती ग्राम पंचायत में लाला कुशवाहा के मकान से कैलाश के मकान तक सीसी रोड का निर्माण मनरेगा से कराया जाना था। काम हुआ नहीं, पर पांच फरवरी 2025 को इसके बिल प्रस्तुत कर दिए गए। बिना स्थलीय निरीक्षण इसकी रिपोर्ट लगाते हुए 11 सितंबर 2025 को कार्य आईडी संख्या 3138009059/आरसी/958486255823618033 के तहत सीसी सड़क निर्माण को कागजों में पूर्ण दिखाकर सात लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब भुगतान की जानकारी सार्वजनिक हुई। ग्रामीणों ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि सड़क नहीं बनाई गई है। अधिकारियों तक बात पहुंची तो शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।

ग्रामीण राहुल, संदीप, फूलसिंह, शिव सिंह, करन व संजय समेत अन्य का कहना है कि सड़क बनाए बिना ही भुगतान कर देने गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत कर्मी कई ग्राम पंचायतों में खुद ही ठेकेदारी कर पक्के कार्यों का संचालन कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठाया कि बिना कार्य के माप पुस्तिका (एमबी) कैसे तैयार हुई और बिना स्थलीय जांच के भुगतान कैसे कर दिया गया।

वहीं, रोजगार सेवक राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें पक्के कार्यों की न जानकारी होती है और न ही उनसे कोई हस्ताक्षर कराए जाते हैं। विभागीय अधिकारी अब मामले में जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed