{"_id":"69da9b9ff89ffaac3d06c5dc","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-orai-news-c-223-1-hmp1028-138521-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की माैत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की माैत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थानाक्षेत्र के हरदुआ गांव में बीते बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष से आए लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटी की माैत की जानकारी मिलने पर जालौन जनपद के आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी पिता चतुरैया हरदुआ गांव पहुंचे और थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी पूजा (22) को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दी।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को आए-दिन प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पति शिव सिंह उर्फ शिवा, ससुर लखन, सास श्याम दुलैया और जेठ भान सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos