सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Female constable accused of indecency, PRD worker breaks down in tears

Jalaun News: महिला कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप, फूट-फूटकर रोई पीआरडी कर्मी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female constable accused of indecency, PRD worker breaks down in tears
फोटो 11 एचएएमपी 18- कोतवाली परिसर में बिलखती हुई महिला पीआरडी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली परिसर में तैनात एक पीआरडी महिला कर्मी ने महिला कांस्टेबल पर अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया और भावुक होकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

शनिवार सुबह कोतवाली परिसर स्थित मिशन शक्ति कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल पर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) महिलाकर्मी सावित्री ने अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया। बताया कि वाॅयरलेस सेट पर कई बार विभागीय निर्देश आए जिस पर उसने बताया कि महिला कांस्टेबल खाना खाने गई हैं। महिला कांस्टेबल को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भड़क गईं और अभद्र व्यवहार करने लगीं। अब उनकी ड्यूटी यहां से हटाकर अन्यत्र लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगीं। महिला थानाध्यक्ष गायत्री सिंह ने बताया कि दूसरी जगह ड्यूटी लगाने को लेकर महिला पीआरडी ने आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed