सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Babina Premier League: Udanpur Eleven defeated Bhedi Buzurg.

बबीना प्रीमियर लीग : उदनपुर इलेवन ने भेड़ी बुजुर्ग को हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Babina Premier League: Udanpur Eleven defeated Bhedi Buzurg.
फोटो-27-सुनील यादव को मैन आफ द मैच देते अमर सिंह। संवाद
विज्ञापन
कदौरा। बबीना प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को उदनपुर इलेवन और भेड़ी बुजुर्ग के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। उदनपुर इलेवन ने हर तरफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भेड़ी बुजुर्ग की टीम को बड़े अंतर से पराजित किया।
Trending Videos

मैच में टॉस जीतकर उदनपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में उदनपुर इलेवन ने सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक रन सुनील यादव ने बनाए, जिन्होंने 27 रनों की अहम पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भेड़ी बुजुर्ग की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। उदनपुर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके। पूरी टीम मात्र 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। भेड़ी बुजुर्ग की ओर से कप्तान हिमांशु ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। उदनपुर इलेवन की ओर से सुनील यादव ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। और उदनपुर इलेवन ने 55 रन से मैच को जीत दिला दी उनके शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी अरविंद यादव और रामेंद्र सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed