सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO Jalaun transferred, attached to commissioner's office

Jalaun News: बीडीओ जालौन का तबादला, आयुक्त कार्यालय अटैच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BDO Jalaun transferred, attached to commissioner's office
विज्ञापन
जालौन। शासन ने खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है उन्हें आयुक्त कार्यालय ग्राम्य विकास लखनऊ अटैच कर दिया गया। उनके स्थान पर अभी किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
Trending Videos

खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के चलते वह माधौगढ़ में खंड विकास अधिकारी रहते हुए अवकाश पर चले गए थे। अवकाश से वापस आने के बाद सितंबर में उन्हें जालौन का बीडीओ बना दिया गया है। जालौन बीडीओ बनते ही उन्होंने 29 सितंबर को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में 13 लाख 22 हजार रुपए के सरकारी धन के गबन के मामले में उन्होंने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। हाल ही में उप सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग एक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ चंद्रिका प्रसाद ने नौ जनवरी के पत्र के माध्यम से उनका स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें आयुक्त कार्यालय ग्राम्य विकास, लखनऊ में अटैच किया गया है।
सचिव ने बीडीओ को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी उनके स्थान पर अन्य किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed