{"_id":"69878a42dae9837bd80e0e37","slug":"believers-cricket-academy-became-the-champion-orai-news-c-224-1-ori1005-140206-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन
विज्ञापन
फोटो-35-खिलाड़ियों से परिचय लेते न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित चौथी स्वर्गीय मुन्नी देवी सिरौठिया राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (महिला) ने इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन को पांच विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नाै विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। कप्तान शालिनी सिंह ने 46 गेंदों में नाै चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रन बनाए। प्रीति यादव ने 23, ज्योति यादव ने 18 रनों का योगदान दिया। बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान मानसी पंवार ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तनु कश्यप, वंशिका चौधरी, यशी और अंशी ने एक-एक विकेट लिया।
137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज अंशी ने 47 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। राधिका पचहरा ने भी 35 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी में मीनाक्षी यादव ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए जबकि भार्गवी पांडेय और तनु को एक-एक सफलता मिली।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी और उपविजेता इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान डीसीए जालौन के संस्थापक श्यामबाबू को वर्ष 1970 से निरंतर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अवॉर्ड से सुरेश निरंजन भैयाजी, विनय कुमार सिंह एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह में डीसीए जालौन के अध्यक्ष एवं यूपी सर्विस ट्रिब्यूनल के उपाध्यक्ष रविंद्र नायक, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीसीए सचिव विकास कुमार शर्मा, प्रदीप सिरोठिया, प्रतीक चंद्रा, एपी सिंह, राकेश रंजन शर्मा, डॉ. रवि पांडेय आदि रहे।
Trending Videos