{"_id":"69878b2346acfa25010e7f44","slug":"passenger-beaten-up-by-vendors-on-panvel-express-orai-news-c-224-1-ori1005-140198-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पनवेल एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पनवेल एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्री को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पनवेल से मुंबई जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्री की पिटाई कर दी। यात्री की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने एक वेंडर को पकड़कर कार्रवाई की जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा।
शनिवार को पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) निर्धारित समय दोपहर 2.27 बजे से ती घंटा 50 मिनट की देरी से आई। ट्रेन में यात्रा कर रहे झांसी जनपद के गुरसरायं के ग्राम बरगाय अहीर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह झांसी से कानपुर जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे तभी दो वेंडर कुछ सामान बेचने कोच में आए। अधिक भीड़ होने की वजह से वह निकलने के लिए जिद करने लगे। जिस पर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों ने उसे पीट दिया।
भूपेंद्र ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन पर दी तब तक ट्रेन उरई स्टेशन पहुंच चुकी थी। वहां जीआरपी के दरोगा ईश्वरदीन साहू फोर्स के साथ मौजूद थे। उन्होंने वेंडर व यात्री को उतार लिया जबकि एक वेंडर भाग गया। दरोगा ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा निवासी वेंडर विकास शाक्य को पकड़ा गया है। दोनों वेंडरों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि भागे वेंडर को जल्द ही पकड़ा जाएगा। इसके चलते ट्रेन दोपहर 2.27 बजे से 2.45 बजे तक खड़ी रही।
Trending Videos