{"_id":"69878c037e78c9ee7509e017","slug":"uproar-in-the-municipal-board-meeting-censure-motion-against-the-eo-orai-news-c-224-1-ori1005-140215-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगरपालिका परिषद की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रही। अधिकांश सभासदों ने अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जिसे बोर्ड की कार्रवाई में शामिल कर लिया गया। वहीं सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में करीब दो करोड़ से नाली, खड़ंजा सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे गए जिन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में सभी सभासद अधिशासी अधिकारी के खिलाफ एकजुट नजर आए और उनकी कार्यशैली को लेकर तीखी नाराजगी जताई। सभासदों का आरोप था कि ईओ का व्यवहार और आचरण जनप्रतिनिधियों के प्रति अनुकूल नहीं है। सभासद अमित यादव के लेटरपेड पर पालिकाध्यक्ष को संबोधित निंदा प्रस्ताव में कहा गया है कि ईओ का आचरण सभासदों के प्रति उचित नहीं है जिसकी घोर निंदा की जाती है और इस प्रस्ताव को बोर्ड की कार्रवाई में शामिल किए जाने की अपेक्षा की जाती है।
निंदा प्रस्ताव पर अमित यादव, महेंद्र सिंह कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, शमसुद्दीन मंसूरी, सीमा, वेदप्रकाश, नजराना, मनोज इकड़या, कमरजहां, आजादुद्दीन, लता राजे, विनोद, शादाब अंसारी, मनोज मोर, विनोद, ममता देवी, मीरा सहित करीब 20 सभासदों के हस्ताक्षर हैं। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों पर भी विचार किया गया। इसके तहत नगर पालिका सीमा में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव सभासदों ने रखे जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। यहां पर अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव, आरआई सुनील कुमार, रविकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos