सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kadaura-Jalalpur road will be widened with Rs 61 crore.

Jalaun News: कदौरा-जलालपुर मार्ग 61 करोड़ रुपये से होगा चौड़ा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kadaura-Jalalpur road will be widened with Rs 61 crore.
फोटो - 30 कदौरा - जलालपुर की सिंगल लेन सड़क। संवाद
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर और जालौन को जोड़ने वाला करीब 15 किलोमीटर लंबा भेड़ी-जलालपुर मार्ग अब चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को वर्तमान पांच मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को करीब 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से करीब पचास गांवों के 30 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। सिंगल लेन रोड होने की वजह से जाम के साथ-साथ हादसों का भी खतरा बना रहता था।
Trending Videos



हमीरपुर जिले को जोड़ने वाला कदौरा जलालपुर मार्ग फिलहाल सिंगल लेन है। इसकी वजह से आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनती रहती है। खासकर भारी वाहनों के आवागमन से समस्या और बढ़ जाती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यहां से प्रतिदिन करीब 500 से अधिक ट्रकों का आवागमन होता है। सड़क संकरी होने से वाहनों को पास लेने में दिक्कत होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लगातार शिकायतें विभाग को मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी यातायात और हादसों को देखते हुए मार्ग चौड़ीकरण कराने का विभाग ने फैसला लिया। अब विभाग ने 61 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क को दो लेन मानक के अनुसार विकसित किया जाएगा जिससे यातायात सुगम हो सकेगा। लगातार हादसों व लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए इस मार्ग की समस्या सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठी थी। इस पर विभाग को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही गई थी। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।




50 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

यह मार्ग क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों को सीधे जोड़ता है। प्रतिदिन लगभग 30 हजार की आबादी इसी रास्ते से आवागमन करती है। सड़क चौड़ी होने से न केवल जाम से राहत मिलेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सड़क से कदौरा, पंडौरा, कानाखेड़ा, छोटी भेड़ी, चतेला, पथरेहटा, मरगायां, जलालपुर सहित पचास गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।








बोले लोग

फोटो - 31 कमलेश
सड़क संकरी होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना मुश्किल हो जाता है। कई बार घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने से किसानों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। - कमलेश, प्रधान पथरेहटा।


फोटो - 32 जुग्गू यादव।
भारी वाहनों के आमने-सामने आने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। यदि सड़क 10 मीटर चौड़ी हो जाती है तो सफर सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। - जुग्गू यादव, कानाखेड़ा





वर्जन

सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क चाैड़ी होने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। - महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed