Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jalaun News
›
BSA saw the reality of council examinations, gave instructions to keep the arrangements in order
{"_id":"69bc4e2a9e6002eb13006e90","slug":"bsa-saw-the-reality-of-council-examinations-gave-instructions-to-keep-the-arrangements-in-order-orai-news-c-224-1-ori1005-141881-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परिषदीय परीक्षाओं की बीएसए ने देखी हकीकत, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परिषदीय परीक्षाओं की बीएसए ने देखी हकीकत, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
फोटो-27-विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए। स्रोत-विभाग
Link Copied
विज्ञापन
उरई। जिले में संचालित परिषदीय परीक्षाओं की हकीकत जांचने के लिए बृहस्पतिवार को बीएसए चंद्र प्रकाश ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डकोर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद, पीएम श्री विद्यालय इस्लामिया मोहम्मदाबाद, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मौखरी सहित कई विद्यालयों का दौरा किया।
Trending Videos
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से परीक्षा संचालन से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेकर सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए ने छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थियों को नियमित रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बीएसए ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, फिर भी उन्होंने शिक्षकों को सतर्क रहते हुए परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।