{"_id":"69baff262bdb20a4d90b4df0","slug":"changing-weather-is-making-people-sick-orai-news-c-224-1-ori1005-141840-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बदलता मौसम कर रहा लोगों को बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बदलता मौसम कर रहा लोगों को बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। सर्द-गर्म मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया के मरीज जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रहे हैं। एक मरीज को सर्दी-खांसी लगने पर ठीक होने में कई दिनों का समय लग रहा है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में लापरवाही से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे अधिक बच्चे इस मौसम की मार झेल रहे हैं। सुबह के समय ठंडक और दिन में गर्मी के बीच स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा उल्टी और दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसडी चौधरी ने बताया कि वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस मौसम में सावधानी बरतें, पर्याप्त पोषण और आराम करें, ताकि वायरल और अन्य बीमारियों से बचा जा सके। (संवाद)
Trending Videos