सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dispute after accident, bike rider creates ruckus with his companions

Jalaun News: हादसे के बाद विवाद, बाइक सवार ने साथियों के साथ मचाया उत्पात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute after accident, bike rider creates ruckus with his companions
विज्ञापन
कोंच। एट-कोंच मार्ग पर ग्राम अंडा के पास शुक्रवार रात बाइकों में टक्कर के बाद एक बाइक सवार युवक ने खूब दबंगई दिखाई। उसने दूसरी बाइक की चाबी निकाल ली और साथियों को बुलाकर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई करवा दी। पिटाई से युवक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
Trending Videos

बाइक सवार पुष्पेंद्र, शिवम और विजय निवासी कुदारी बैरागढ़ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर भी तीन युवक सवार थे। ग्राम अंडा के पास बाइकों की टक्कर के बाद सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने विवाद बढ़ाते हुए पुष्पेंद्र की बाइक की चाबी छीन ली और धमकी देते हुए साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस कई युवक वहां पहुंच गए और तीनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने तीनों को बेरहमी से पीटा। इस दाैरान राहगीर भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मारपीट में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया जबकि शिवम और विजय को भी चोटें आईं।
सूचना पर यूपी-112 पहुंची लेकिन हमलावर भाग गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से पुष्पेंद्र को झांसी रेफर कर दिया। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed