{"_id":"69669ce8513486f7a703005f","slug":"even-after-a-month-the-rs-35-lakh-theft-remains-unsolved-and-the-thieves-are-still-at-large-orai-news-c-224-1-ori1005-139163-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एक माह बाद भी 35 लाख की चोरी का खुलासा नहीं, चोर पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एक माह बाद भी 35 लाख की चोरी का खुलासा नहीं, चोर पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बनाकर हो रही चोरियों पर पुलिस अभी तक पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सकी है। लगभग एक माह पूर्व हुई करीब 35 लाख रुपये के जेवरों की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि चोरी के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं, बावजूद इसके चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी संजीव कुमार 11 दिसंबर को अपने साले के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा गए थे। इस दौरान उनके साथ सास, ससुर, साला, सलहज व दादी सास भी गए थे। परिवार के लोग कुछ जेवर पहनकर और शेष जेवर अलमारी में रखकर घर बंद कर गए थे।
उसी रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के करीब 246 ग्राम, लगभग दो किलो चांदी के जेवर तथा 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात से पहले चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की केबल व वाई-फाई वायर भी काट दी, जिससे पहचान न हो सके।
इसी तरह, बीते माह ग्राम मलकपुरा निवासी कीटनाशक विक्रेता बृजनंदन पटेल उर्फ नीतू, जो वर्तमान में मोहल्ला बालमभट्ट में रहते हैं, 11 नवंबर को परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए थे। 18 नवंबर को लौटने पर उन्होंने मकान का मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला टूटा पाया। चोरों ने घर से 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की जंजीर व तीन अंगूठियां चोरी कर ली थीं।
इसके अलावा तीन नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयाखंडेराव निवासी हर्षवर्धन गुप्ता परिवार सहित छिरिया सलेमपुर गए थे। रात में चोरों ने उनके घर और दुकान को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, जंजीर, पेंडल तथा चांदी की पायल समेत करीब 100 ग्राम चांदी चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी, जिसमें चोर का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है, फिर भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
वर्जन
सभी मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ-साथ सर्विलांस व एसओजी टीम को लगाया गया है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
शैलेंद्र बाजपेई, क्षेत्राधिकारी
Trending Videos