सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family alleges murder in teen's death case

Jalaun News: किशोर की मौत मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Family alleges murder in teen's death case
फोटो- 28 आक्रोशित लोगों को समझाते सीओ परमेश्वर प्रसाद। (स्रोत: ग्रामीण) - फोटो : फुरसतगंज ​स्थित म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। किशोर के परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। विरोध में सिकंदरपुर-नदीगांव मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने मौके पर स्थिति संभाली और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
Trending Videos


प्रशांत दोहरे के पिता सुंदर सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने सीओ को बताया कि परिवार के ही कुछ लोग उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते किशोर की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर करीब तीन घंटे आवागमन प्रभावित रहा। सीओ ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

सुंदर सिंह ने परिवार के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह परिजन खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। करीब 10 बजे प्रशांत नहाने की बात कहकर घर आया था। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो वह कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed