{"_id":"697275e2b12028386a08a9e8","slug":"father-is-mentally-ill-and-mother-is-deaf-and-mute-daughter-was-raped-orai-news-c-224-1-ori1005-139553-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिता मानसिक रोगी व मां मूक-बधिर, बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिता मानसिक रोगी व मां मूक-बधिर, बेटी से दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (उरई)। मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता और मूक-बधिर मां की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना पुलिस शुरू में मामले को दबाने की कोशिश करती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की हालात गंभीर है। उसे मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता मानसिक रूप से बीमार हैं, जबकि उसकी मां मूक-बधिर है। बताया गया कि करीब एक माह पूर्व नाबालिग गांव के ज्ञानेंद्र दीक्षित की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ज्ञानेंद्र दीक्षित ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि बाद में उन्हें थाने बुलाकर एक ग्राम प्रधान के दबाव में तहरीर बदलवा दी गई और केवल छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
गुरुवार को नाबालिग को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता के रिश्तेदारों ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और लगातार रक्तस्राव हो रहा है। वहीं, पिता की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार पूरी तरह असहाय है।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़खानी का शिकायती पत्र मिला था। इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और शीघ्र ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Trending Videos