सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Female constable Meenakshi appeared in court via video conferencing.

Jalaun News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुई महिला सिपाही मीनाक्षी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Female constable Meenakshi appeared in court via video conferencing.
फोटो - 05 आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा। - फोटो : घटना के बाद मलंग गांव में रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी की मौत के मामले में बंद महिला सिपाही की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान जज ने उससे पूछताछ की। अब अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।
Trending Videos



कुठौंद थाने के सरकारी आवास में 06 दिसंबर की रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी। घटना के तुरंत बाद कोंच में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा उनके आवास से चिल्लाती हुई बाहर आई और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी देकर मौके से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भागने की फुटेज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर सौंप दी थी। इसके बाद कुठौंद थाने में मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। वह तभी से जेल में बंद है। इसी मामले में मीनाक्षी शर्मा की मंगलवार को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पूछताछ के बाद उसे अगली तारीख दे दी गई। अब मामले की सुनवाई 23 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed