सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four interstate criminals arrested for plotting a robbery.

Jalaun News: चोरी की साजिश रचते अंतरराज्यीय चार बदमाश गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four interstate criminals arrested for plotting a robbery.
विज्ञापन
उरई। नदीगांव थाना पुलिस व स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय चार बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से देशी दो पिस्टल व तमंचा, कारतूस व चोरी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण व एक बाइक बरामद की है।
Trending Videos


नदीगांव थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहा पर शनिवार की रात पुलिस व स्वाट टीम ने चोरी की योजना बनाते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के गौरई निवासी रामगोपाल चौहान, भीम नगर के सत्येंद्र सिंह चौहान, निवसाई के आशीष राजावत व भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र के चुरली गांव निवासी वेद प्रकाश जादौन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस को उनके पास से दो देशी पिस्टल 32 बोर, तीन मैग्जीन, तमंचा, कारतूस, छुरा, कटर प्लास व बाइक बरामद की है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि पकड़े गए रामगोपाल चौहान पर भिंड में दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। पकड़े गए चोरों के आपराधिक इतिहास की अन्य राज्यों व जनपदों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed