सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four people have been named in the knife attack on a youth

Jalaun News: युवक पर चाकू से हमले में चार नामजद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four people have been named in the knife attack on a youth
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले, एससी-एसटी एक्ट तथा सार्वजनिक स्थल पर भय का माहौल उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर कुइया रोड निवासी अतुल वर्मा सोमवार शाम अपने मित्र कार्तिकेय मिश्रा को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। शाम करीब छह बजे दोनों स्टेशन रोड स्थित ब्लैक चिली होटल के बगल वाली गली में पहुंचे, तभी बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अतुल पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, कंधे और पीठ में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता मनीष वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गौरव यादव, सिद्धार्थ सेंगर, सक्षम त्रिपाठी और मल्लू गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट और सार्वजनिक स्थल पर भय व दहशत फैलाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राजीव कुमार का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed