सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck crashes on new Yamuna bridge; two-hour traffic jam.

Jalaun News: नए यमुना पुल पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो घंटे जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Truck crashes on new Yamuna bridge; two-hour traffic jam.
फोटो - 03 यमुना पुल पर जाम से लगी वाहनों की कतारें। संवाद
विज्ञापन
कालपी। प्रशासन और हाईवे प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद नगर क्षेत्र को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार तड़के नए यमुना पुल पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। दुर्घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

गौरतलब है कि पुराने यमुना पुल में तकनीकी खराबी आने के बाद 22 मई से उस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते दोनों दिशाओं के यातायात का पूरा दबाव नए यमुना पुल पर आ गया है। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण दुर्गा मंदिर चौराहे और पुल के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हाईवे अथॉरिटी के साथ-साथ पुलिस विभाग भी लगातार प्रयास कर रहा है। एक टीएसआई के नेतृत्व में यातायात पुलिस के जवान चौबीस घंटे तैनात रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कानपुर देहात सीमा क्षेत्र में नए यमुना पुल पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। एनएचएआई के प्रभारी इंगलेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका। हादसे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, हालांकि कुछ घंटों बाद यातायात सामान्य हो गया।

पुराने पुल से निकाले गए यात्री वाहन

दुर्घटना के कारण नए पुल पर आवागमन प्रभावित होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाईवे अथॉरिटी और पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था की। इस दौरान छोटे वाहनों के अलावा रोडवेज बसों और ट्रैवलर वाहनों को पुराने यमुना पुल से निकाला गया। इसके लिए कुछ समय के लिए पुल पर लगाए गए अवरोध हटाए गए, जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed