{"_id":"6a319767467985e2fd0eee1d","slug":"woman-dies-after-childbirth-negligence-alleged-orai-news-c-224-1-ori1005-145589-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुठौंद। कस्बे के एक क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पहले महिला ने एक मृत नवजात को जन्म दिया था। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गुपलापुर निवासी रिजवाना (30) पत्नी निसार को मंगलवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कुठौंद स्थित एक क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। यहां प्रसव के दौरान महिला ने एक मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने पर क्लीनिक संचालक महिला को अपनी निजी कार से अकबरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही रिजवाना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर एसीएमओ अरविंद भूषण कुठौंद पहुंचे और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वहीं, क्लीनिक की व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसीएमओ ने बताया कि विभाग को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है। क्लीनिक पहुंचने पर वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।