सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hailstorm, rain and storm destroy crops, affecting thousands of farmers

Jalaun News: ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm, rain and storm destroy crops, affecting thousands of farmers
विज्ञापन
उरई। शनिवार को हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी ने जनपद में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। विभिन्न तहसीलों में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos


प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार कोंच तहसील के 60 गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। यहां गेहूं की 3265 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है, जिससे 7659 किसान प्रभावित हुए हैं। चना की 263 हेक्टेयर फसल को क्षति पहुंची है, जिससे 405 किसान प्रभावित हैं। इसके अलावा 20 हेक्टेयर में लगी सब्जी की फसल भी नष्ट हुई, जिससे 105 किसानों को नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर कोंच तहसील में 3548 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और 8169 किसान इसकी चपेट में आए हैं। इन किसानों को राहत देने के लिए 5.79 करोड़ रुपये मुआवजे की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माधौगढ़ तहसील में भी हालात गंभीर रहे। यहां गेहूं की 6329 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे 10,987 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा इनके लिए 10.75 करोड़ रुपये मुआवजे की संस्तुति भेजी गई है।

वहीं जालौन तहसील में गेहूं की 4150 हेक्टेयर, अरहर की 100 हेक्टेयर और चना की 50 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। यहां भी नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कालपी में 16.50 हेक्टेयर रकबे पर लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। चार गांवों में 48 किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। जिसमें क्षति का विवरण राहत पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है।


वर्जन
फसलों के नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। जल्द ही किसानों को मुआवजा देने की प्रकि्रया शुरू की जाएगी। - राजेश कुमार पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed