सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged herself to death, body exhumed after breaking wall

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, दीवार तोड़कर निकाला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself to death, body exhumed after breaking wall
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। महिला ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दीवार तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे और शव को निकाला। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
Trending Videos

डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी आमिर खान की शादी गांव की ही निवासी खुशनुमा (22) से 08 अप्रैल 2025 को हुई थी। आमिर ई-रिक्शा चलाता था। रविवार की शाम को जब आमिर ई-रिक्शा चलाकर घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। काफी समय बाद तक जब दरवाजा नहीं खुला तो आमिर ने अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी घर की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी का शव फंदे पर लटका है। इस पर उसकी चीख निकल गई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed