सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry worth 80 lakh rupees stolen from farmer's house.

Jalaun News: किसान के घर से 80 लाख के जेवरात चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 80 lakh rupees stolen from farmer's house.
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र के पिंड़ारी गांव में किसान घर का ताला तोड़कर चोरों ने 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। गृहस्वामी सोमवार को माघ मेला प्रयागराज से घर लौटा तो कमरे में बिखरा सामान व अलमारी का टूटा लॉक मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
Trending Videos

गजेंद्र सिंह 13 जनवरी को माघ मेला प्रयागराज गए थे। पत्नी रजनी देवी, पुत्र हेमेंद्र को उरई छोड़ गए थे। घर का ताला बंद था। 20 जनवरी को जब वह प्रयागराज से घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। बरामदे में सामान फैला था। तिजोरी व अलमारी खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलमारी में पत्नी के 30 तोले सोने के जेवर व बहू के 28 तोले सोने के जेवरात, तीन किलो चांदी के जेवर गायब हैं। इसमें पत्नी की सोने की आठ चूड़ियां, तीन हार, एक सीतारामी, जंजीर, हाथफूल, पांच अंगूठी, झाले, करघनी, 20 जोड़ी चांदी की पायल बिछिया, 1500 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। बहू अनुराधा की सोने की छह चूड़ियां, सफेद सोने की जंजीर, दो जंजीर, तीन हार, झुमकी, हाथ फूल मय पांच अंगूठी, बाजू बंद चांदी की करधनी व तोड़ियां सहित लगभग अस्सी लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे।
इधर, लोगों का कहना है कि थाना पुलिस कभी भी गांव में गश्त करने नहीं आती है। गांव में अराजकतत्व शाम से ही घूमने लगते हैं। यहीं कारण रहा कि पुलिस की हीलाहवाली का लाभ लेते हुए इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन थाना पुलिस फिर भी अंकुश नहीं लगा पा रही है।
चोरी के दौरान चोरों ने खाए लड्डू, दीवार में जड़ी तिजोरी नहीं खोल पाए



एट। थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में गृहस्वामी का दावा है कि चोरों ने उसके कमरे में रखे लड्डूओं को भी खाया है। दीवार में जड़ी तिजोरी को वह नहीं खोल पाए हैं। उसका कहना है कि लाखों की चोरी ने उसे बर्बाद कर दिया है।


वर्जन

घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर जांच करने गए थे। तहरीर पर जांच की जा रही है। टीमों को लगाकर जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।


- परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed